पानी से भरे गड्डे में नहाने के दौरान दो सगी बहनों की डूबकर मौत, जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में पानी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई है. दोनों बहनें गर्मी के कारण पानी से भरे गड्डे में स्नान करने गई थी लेकिन इस दौरान वे गहरने पानी में चली गई और डूब गई.

Samastipur / Bihar (Report By- Dharma Vijay Gupta): बिहार के समस्तीपुर जिले में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई. यह पूरा मामला जिले के वारिसनगर थाना इलाके के शादीपुर बथनाहा गांव का है जहां महाराजी चौर में दो बहनें पानी से भरे गड्ढे में नहाने के दौरान डूब गई. जिससे उसकी मौत हो गई.
मृतकों की पहचान शादीपुर बथनाहा गांव के निवासी के छेदी राय की बेटी कोमल कुमारी (16 वर्ष) और चंदन कुमारी (10 वर्ष) के रुप में हुई है. ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों बहनें पास के ही महाराजी चौर गई थी जहां जेसीबी के द्वारा गड्ढा खोदा गया था जिसमें पानी भरा था. लोगों ने बताया कि गर्मी के कारण दोनों बहन वहां स्नान कर रही थी. इस बीच अचानक छोटी बहन चंदन गहरे पानी में चली गई. जिसे डूबता देख बड़ी बहन कोमल उसे बचाने के लिए उसके पास पहुंची लेकिन वह भी गहरने पानी में डूब गई.
हालांकि, इस दौरान आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन दोनों को डूबते हुए देख लिया और इसके बाद वे भागते हुए मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक दोनों डूब चुकी थी. लोगों ने मौके पर शोर-गुल की जिसके बाद आवाज सुनकर भारी संख्या में आसपास के लोग जुटे. इस बीच आपसी सहयोग से ग्रामीणों ने दोनों बहनों के शव को पानी से खोजकर बाहर निकाला. और इस पूरे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी.
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा. मामले की जानकारी देते हुए वारिसनगर थाना अध्यक्ष सर्वेस झा ने बताया कि चौर में जेसीबी से गड्डा किया गया था. जिस गड्ढे में पानी भरा था, गर्मी की वजह से दोनों बहन स्नान करने लगी. और इसी दौरान दोनों की डूबकर मौत हो गई. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी: इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

मोतिहारी में जावा शोरूम का सांसद राधा मोहन सिंह ने किया उद्घाटन, कहा- बिहार में उद्योगों के लिए बेहतर माहौल







