चुटूपालू घाटी में ट्रेलर का ब्रेक फेल, कई वाहनों की आपस में भिड़ंत, 15 से ऊपर लोग घायल
रांची से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चुटूपालू घाटी में बुधवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हुई. जिसमें 15 से 20 लोग घायल हो गए. यह हादसा ट्रेलर की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ.

Ranchi News : रांची से पटना जाने वाली नेशनल हाईवे संख्या 33 पर रामगढ़ स्थित चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर का ब्रेक फेल हो जाने के बाद उसकी टक्कर कई वाहनों से हो गई. जिसके कारण 15 से 20 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में दर्जनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस एवं मुख्यालय डीएसपी अकरम राजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को धीरे-धीरे सुचारू कराया. राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है.
(रामगढ़ से संजय कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हिमांशु मर्डर केस में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी और सरायकेला-खरसावां के एसपी हटाए गए

Palamu केल्हार जंगल में महिला का अर्धजला शव बरामद, हत्या की आशंका







