Indian Army ने स्वर्णरेखा नदी तट पर उड़ाया 227 किलो का बम, दूसरे की बारी आधे घंटे बाद
बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा तट पर मिले 227 किलो के शक्तिशाली बम को निष्क्रिय (डीफ्यूज) करने के लिए गड्ढे खोदे गये हैं. इंडियन आर्मी की एक टीम को इसका जिम्मा सौंपा गया है. वहीं एक किलोमीटर का दायरा सील कर दिया गया है.

Jharkhand (Jamshedpur): भारतीय सेना की गठित विशेष टीम द्वारा जमशेदपुर के दो बमों में से एक को उड़ा दिया गया है. यूं तो ऐसे बमों के ब्लास्ट की तीव्रता कापी अधिक होती है, जिसे कम करने के लिए सेना ने पर्याप्त उपाय कर रखे हैं.
बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिले संदिग्ध बम के कारण लोगों में भय व्याप्त है. दूसरे विश्वयुद्ध के समय काल के बताए जा रहे इस बम का वजन 227 किलो है. दोनों विशालकाय और जिंदा बमों को डीफ्यूज करने के लिए सेना की मदद ली जा रही है.

भारतीय सेना की एक विशेषज्ञों की टीम ने बम निष्क्रिय करने का मोर्चा संभाला है. भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह और कैप्टन आयुष कुमार सिंह के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टीम घटना स्थल पर पहुंची.
टीम ने बम की स्थिति और आसपास के भूगोल का बारीकी से जायजा लिया. बम की विशालता और उसकी मानक क्षमता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. बम को धमाके के साथ निष्क्रिय करने के दौरान होने वाले नुकसान को शून्य करने के लिए सेना द्वारा वैज्ञानिक पद्धति अपनाई जा रही है.

वहीं बम के चारों ओर बालू से भरी बोरियों की ऊंची दीवार खड़ी की जा रही है. बालू के अंदर एक विशेष गड्ढा भी तैयार किया गया है, ताकि विस्फोट का दबाव जमीन के अंदर ही अवशोषित हो सके. साथ ही पूरे साइट की सटीक मापी कर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. जानकारी के अनुसार बम को उड़ाने के लिए नदी किनारे 100 मीटर गहरा गड्ढा बनाया गया है.
ऑपरेशन की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और सेना ने कड़े कदम उठाए हैं. बम डिफ्यूज करने के दौरान घटनास्थल से एक किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया है.
पहले बम के डीफ्यूजन की तस्वीर
जानकारी के अनुसार अगले बम को आधे घंटे बाद डिफ्यूज किया जाएगा.

रिपोर्ट: बिनोद केसरी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में 21 थाने और ओपी में नए थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने सशर्त दी जमानत







