चतरा में अपहरण के बाद युवक की हत्या: नदी के बालू से शव बरामद, अवैध कारतूस के विवाद में दोस्त ने ही कर दिया कत्ल
प्रमोद के अपहरण की शिकायत मिलने पर चतरा एसपी के निर्देश और एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने प्रमोद का शव गड़िया पुल के पास नदी में बालू के भीतर दफन पाया.

Chatra, Jharkhand: चतरा जिले की राजपुर थाना पुलिस ने गड़िया गांव से अपहृत युवक प्रमोद कुमार के सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर दिया है. अवैध कारतूस की खरीद-बिक्री के विवाद में प्रमोद के ही दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी.
प्रमोद के अपहरण की शिकायत मिलने पर चतरा एसपी के निर्देश और एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने प्रमोद का शव गड़िया पुल के पास नदी में बालू के भीतर दफन पाया.
तकनीकी शाखा के सहयोग से पेशेवर जांच करते हुए पुलिस ने खुलासा किया कि अवैध हथियार और 7 जिंदा कारतूस के लेनदेन को लेकर पथेल गांव के उसके दोस्त ने इस वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो आरोपियों सुनील कुमार (19 वर्ष) और सुनील कुमार भोक्ता (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. घटना में प्रयुक्त गमछा, रस्सी, मृतक का आईफोन और 7 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए गए हैं.
(चतरा से मो. रिजवान की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

टंडवा में कोल वाहन का कहर: घर के सामने वृद्ध को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने पूछा- "कहां हैं अधिकारी और नेता"

दिल्ली में एनडीए की उच्चस्तरीय बैठक: सर्वाधिक समय तक पद पर रहने के रिकॉर्ड पर सुदेश महतो ने पीएम मोदी को दी बधाई







