बोकारो के सीबू को भारी पड़ा बकरा चोरी पर आवाज उठाना, आरोपी जंगल की ओर ले गए और बेदम की मारपीट
युवक का बकरा घर से चोरी कर ले गए, उसे मारकर खा गए और आवाज उठाने पर बकरे के मालिक को ही पीट दिया.

Bokaro, Jharkhand: बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र से मारपीट का एक क्रूर मामला सामने आया है. सीबू शरण नाम का एक युवक, जो मूल रूप से दुमका का रहने वाला है, जिसके साथ कुछ आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों ने जमकर मारपीट कर दी. मामला महज एक बकरे की चोरी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. सीबू वर्तमान में बोकारो के एलएच का निवासी है, उसके घर से कुछ लोगों ने बकरे की चोरी कर ली और उसे तब पता चला जब उन्होंने उसे मारकर खा लिया.
पता लगने के बाद सीबू गुस्से से आग बबूला हो गया और आरोपियों के सामने जाकर गाली-गलौज करने लग गया. उसके द्वारा यही उसका आवाज उठाना उसकी जान पर बन आया. उन्होंने उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठाया और खिलाने-पिलाने के बहाने से गांव-घर से दूर जंगल की ओर लेकर चले गए. पीड़ित युवक के मुताबिक करीब दस-बारह लोग वहां और पहुंचे, जिन्होंने लाठी-डंडे और रॉड से उसे बेदम होने तक मारा. पीड़ित के बताए अनुसार आरोपियों में लड्डू, सूरज, बिल्ला आदि का नाम शामिल है.
मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद जब सीबू बेहोश हो गया तो सभी उसे मरता छोड़ भाग खड़े हुए. युवक ने बताया कि वह जंगल में रात भर पड़ा रहा. इधर उसके घर वाले भी उसकी खोजबीन में लगे हुए थे, तभी उसके पिता उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचे, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया.
पीड़ित युवक का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है, वहीं पूरे शरीर में चोटें आई हैं. किसी प्रकार वह कराहते हुए बातचीत कर पा रहा है. राहत की बात यह बताई जा रही है कि युवक की स्थिति खतरे से बाहर है.
फिलहाल मामला पुलिस ने अपने अंडर ले लिया है और जांच में जुट गई है.
(बोकारो से संजीव कुमार सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष का बड़ा आरोप, डीएसपी और थाना प्रभारी ने किया दुर्व्यवहार !

डीसी ने शहरी पेयजलापूर्ति परियोजना और ग्रिड सब स्टेशन कार्यों का किया निरीक्षण, सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य







