लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, 30 जून से संभालेंगे जिम्मेदारी
केंद्र सरकार ने शनिवार को यह ऐलान किया है की लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारत का अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह 30 जून से पद संभालेंगे और वर्तमान सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी की जगह लेंगे।

केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के अगले प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की नियुक्ति की घोषणा की है। वह 30 जून 2026 की दोपहर से आधिकारिक रूप से सेना प्रमुख का पद संभालेंगे। यह बदलाव मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के सेवा निवृत्त होने के बाद होगा। रक्षा मंत्रालय ने बयान दिया है की, "मुझे यह बताने का निर्देश दिया गया है की राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को जनरल के पद पर अगला Chief of the Army Staff नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है | यह नियुक्ति 30 जून, 2026 के लागू होगी और वे जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की जगह लेंगे | लेफ्टिनेंट जनरल सेठ का कार्यकाल 31 अगस्त, 2026 तक होगा" |
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ वर्तमान में सेना के उप प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) के पद पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी इसी वर्ष अप्रैल में संभाली थी और अब उन्हें भारतीय सेना की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।धीरज सेठ का सैन्य करियर कई दशकों तक फैला हुआ है। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के पूर्व छात्र रहे हैं और वर्ष 1986 में आर्मर्ड कॉर्प्स में कमीशन प्राप्त किया था। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनल, कमांड और रणनीतिक पदों पर काम किया है।
रक्षा क्षेत्र के जानकार इस नियुक्ति को भारतीय सेना में नेतृत्व परिवर्तन के महत्वपूर्ण चरण के रूप में देख रहे हैं। आने वाले समय में सेना के आधुनिकीकरण, रणनीतिक तैयारी और नई सुरक्षा चुनौतियों पर उनका फोकस अहम माना जा रहा है। नई नियुक्ति के साथ भारतीय सेना को ऐसा नेतृत्व मिलने जा रहा है जिसके पास प्रशासनिक और जमीनी दोनों स्तरों का अनुभव माना जाता है। अब 30 जून के बाद सभी की नजर नए नेतृत्व की प्राथमिकताओं पर रहेगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









