धुर्वा से लापता बच्चे करण-अर्जुन की सकुशल बरामदगी की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस
धुर्वा इलाके से तीन बच्चे बीते 12 दिन से लापता हैं, जिनका कोई सुराग नहीं मिल सका है. भाजपा रांची महानगर के अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि तीन मासूम बच्चों का इतने दिनों तक लापता रहना अत्यंत चिंताजनक और पीड़ादायक है.

Ranchi, Jharkhand: धुर्वा क्षेत्र से पिछले 12 दिनों से लापता मासूम बच्चों करण, अर्जुन और शिवा नायक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर भाजपा द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया. शालीमार बाजार से पुराना विधानसभा चौक तक निकाले गए इस जुलूस का नेतृत्व धुर्वा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव कर रहे थे. जुलूस में शामिल सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बच्चों के शीघ्र बरामदगी की मांग की.
इस अवसर पर भाजपा रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि तीन मासूम बच्चों का इतने दिनों तक लापता रहना अत्यंत चिंताजनक और पीड़ादायक है. राज्य सरकार और प्रशासन को इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ युद्धस्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक बच्चे सकुशल अपने परिवार के बीच नहीं लौटते, भाजपा चैन से नहीं बैठेगी.
बच्चों की सुरक्षा किसी भी सभ्य समाज और सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है. इतने दिनों बाद भी बच्चों का कोई ठोस सुराग नहीं मिलना चिंता का विषय है. उन्होंने प्रशासन से विशेष जांच दल गठित कर सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से कार्रवाई करने तथा बच्चों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की.
भाजपा रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि यह केवल तीन परिवारों का दर्द नहीं, बल्कि पूरे रांची शहर की चिंता का विषय है. आज मशाल जुलूस के माध्यम से जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मासूम बच्चों की सकुशल वापसी तक समाज और भाजपा परिवार चुप नहीं बैठेगा. अगर बच्चे नहीं बरामद हुए तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन पर बाध्य होगी.
मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने बच्चों की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना की तथा प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए विभिन्न नारे लगाए. उपस्थित लोगों ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
भाजपा नेताओं ने कहा कि पूरे झारखंड की जनता की निगाहें इस मामले पर हैं और सभी लोग बच्चों की सकुशल घर वापसी की कामना कर रहे हैं. पार्टी ने प्रशासन से अपील की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए खोज अभियान को और तेज किया जाए तथा जल्द से जल्द बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया जाए.
मशाल जुलूस में पूर्व जिला अध्यक्ष के. के गुप्ता, महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, उमेश यादव, राकेश भास्कर, पंकज शहदेव, गुमशुदा बच्चों की मां डोली देवी, उमेश रंजन साहू, राजू सिंह, बीना मिश्रा, संकेत तिवारी, रेखा महतो, लगन राम, नयन परमार, चंदन पटेल, अजय मुंडा, अभय राम, पैरों देवी, मंजू उपाध्याय, राधिका देवी, गीता गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बोकारो के सीबू को भारी पड़ा बकरा चोरी पर आवाज उठाना, आरोपी जंगल की ओर ले गए और बेदम की मारपीट

डीसी ने शहरी पेयजलापूर्ति परियोजना और ग्रिड सब स्टेशन कार्यों का किया निरीक्षण, सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य







