विधायक के घर काम करने वाले युवक की संदिग्ध मौत, कमरे से मिला शव ; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
दुमका हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।


Dumka: दुमका हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार को डाक बंगला परिसर स्थित कमरे से 28 वर्षीय सोनू राउत का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के दोयम तेलियाडीह गांव का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि सोनू राउत जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के घर पर खाना बनाने का काम करता था और डाक बंगला परिसर में रहकर अपनी ड्यूटी करता था।
नाश्ता बनाने के बाद कमरे में चला गया था युवक
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह सोनू ने सभी के लिए नाश्ता तैयार किया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। दोपहर का खाना बनाने का समय होने पर जब उसकी तलाश की गई तो वह कहीं नजर नहीं आया।
काफी खोजबीन के बाद जब उसके कमरे को देखा गया तो वहां सोनू का शव मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने कमरे से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही SDPO नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में हंसडीहा और रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाया गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के परिजनों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
हत्या या आत्महत्या? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
SDPO नवल किशोर सिंह ने बताया कि विधायक के घर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

NEET-PG परीक्षा को लेकर रांची में 4 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा

कोडरमा में मोबाइल दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा!, चार आरोपी गिरफ्तार, 54 मोबाइल समेत पूरा सामान बरामद







