NEET-PG परीक्षा को लेकर रांची में 4 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा
NEET-PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को रांची के चार केंद्रों पर होगी। सुरक्षा के मद्देनजर सुबह 6 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा रहेगी।

Ranchi: NEET-PG 2026 परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को रांची जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
परीक्षा केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्वों की भीड़ जुटने से विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची ने BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। यह निषेधाज्ञा सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में लागू रहेगी।
30 अगस्त को सुबह 6 बजे से लागू रहेगी पाबंदी
प्रशासन के आदेश के अनुसार निषेधाज्ञा 30 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक रहेगी।
हालांकि सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इससे छूट दी गई है।
इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में लाउडस्पीकर या किसी अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल, बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम-बारूद जैसे हथियार लेकर चलना तथा लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला आदि हरवे हथियार लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा। सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों और कर्मचारियों को इससे छूट दी गई है।
इस अवधि में किसी तरह की बैठक या आमसभा आयोजित करने पर भी रोक रहेगी।
रांची में इन 4 केंद्रों पर होगी परीक्षा
NEET-PG 2026 की परीक्षा के लिए रांची में चार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
1. Ram Tahal Choudhary Institute of Technology (RTCIT)
Anandi, Ormanjhi Block Chowk, Ranchi
2. Arununma Technical Services Pvt. Ltd.
Pragati Path, Road No. 6, Samlong, Lower Chutia, Near Ganesh Nursing Home, Ranchi
3. ICube Digital
Near Medanta Hospital, Cafeteria Building, Irba, Ranchi
4. Oxford Public School
Old H.B. Road, Pragati Path, Ranchi
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में पुतला दहन को लेकर सियासी घमासान, ABVP छात्र नेताओं ने JMM कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप

14 महीने बाद भी चार्जशीट नहीं, IAS अफसरों पर उठे सवाल!, झारखंड शराब घोटाले की CBI जांच वाली PIL पर हाईकोर्ट में सुनवाई







