कोडरमा में मोबाइल दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा!, चार आरोपी गिरफ्तार, 54 मोबाइल समेत पूरा सामान बरामद
कोडरमा के मरकच्चो में मोबाइल दुकान चोरी का 24 घंटे में खुलासा हुआ। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 54 मोबाइल, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, नकदी और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किया।

Koderma News : कोडरमा पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दुकान से चोरी किए गए सभी सामान को बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, दुकानदार उमेश कुमार, पिता स्व. रघुनंदन साव, निवासी जामू की लिखित शिकायत पर मरकच्चो थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 को BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
SP के निर्देश पर बनी विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक, डोमचांच अंचल के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई। टीम में तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। संदिग्धों से पूछताछ के अलावा डॉग स्क्वायड की मदद से वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई।
लगातार की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में कबूली चोरी की बात
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कथित तौर पर अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी सामान बरामद किए गए।
पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
54 मोबाइल समेत ये सामान बरामद
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से बरामद सामान में—
31 एंड्रॉयड मोबाइल, 23 कीपैड मोबाइल, 10 ईयरबड्स, 3 स्मार्टवॉच, 2 पावर एडॉप्टर और 3,855 रुपये नकद शामिल हैं।
इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल लोहे का सब्बल, हेक्सा ब्लेड और दो काले बैग भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। इनमें एक बिना नंबर की KTM और दूसरी Pulsar 220, नंबर JH11AQ 2911 है। इसके अलावा पिस्तौल जैसा दिखने वाला एक लाइटर भी बरामद किया गया है।
कौन-कौन पकड़े गए?
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल खान उर्फ सोनू खान उर्फ सोमुवा खान, पिता आकुब खान, निवासी पांडेयडीह तथा आदर्श कुमार, पिता विनोद साव, रवि कुमार, पिता महेंद्र साव और सोनू कुमार, पिता टुनटुन करसरा के रूप में हुई है। तीनों आरोपी गावागढ़ चट्टी, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह के रहने वाले बताए गए हैं।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में मरकच्चो थाना प्रभारी पु.अ.नि. बमबम कुमार, तिलैया डैम OP प्रभारी पु.अ.नि. प्रेम कुमार, पु.अ.नि. नफीश अहमद, पु.अ.नि. कार्तिक सिंह मुंडा और मरकच्चो थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में पुतला दहन को लेकर सियासी घमासान, ABVP छात्र नेताओं ने JMM कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप

14 महीने बाद भी चार्जशीट नहीं, IAS अफसरों पर उठे सवाल!, झारखंड शराब घोटाले की CBI जांच वाली PIL पर हाईकोर्ट में सुनवाई







