सिमडेगा पुलिस ने 128 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर सिमडेगा पुलिस ने बड़ी पहल की है।


Simdega: गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर सिमडेगा पुलिस ने बड़ी पहल की है। ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बरामद 128 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने बताया कि मोबाइल फोन खो जाने से लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ उसमें मौजूद जरूरी डाटा के कारण भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और आधुनिक तकनीक की मदद से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू की।
पुलिस की तकनीकी टीम ने अलग-अलग मामलों में मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया और इसके बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया गया।
मोबाइल खोए तो तुरंत थाने में दें सूचना
SP ने लोगों से अपील की कि अगर किसी का मोबाइल फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो बिना देर किए नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें। पुलिस मामले की जांच के साथ तकनीकी माध्यमों से मोबाइल को खोजने का प्रयास करेगी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में पुतला दहन को लेकर सियासी घमासान, ABVP छात्र नेताओं ने JMM कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप

14 महीने बाद भी चार्जशीट नहीं, IAS अफसरों पर उठे सवाल!, झारखंड शराब घोटाले की CBI जांच वाली PIL पर हाईकोर्ट में सुनवाई







