बोकारो सिटी सेंटर की रेड लैब में बवाल!, मरीज-टेक्नीशियन की बहस के बाद मारपीट का आरोप
सिटी सेंटर स्थित चर्चित डॉ. विकास रेड लैब में बुधवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब CT Scan कराने पहुंचे एक मरीज और लैब टेक्नीशियन के बीच जांच में देरी को लेकर विवाद हो गया।


Bokaro: : सिटी सेंटर स्थित चर्चित डॉ. विकास रेड लैब में बुधवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब CT Scan कराने पहुंचे एक मरीज और लैब टेक्नीशियन के बीच जांच में देरी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मारपीट व तोड़फोड़ का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर सेक्टर-4 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
जानकारी के अनुसार, कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम से एक मरीज CT Scan कराने के लिए लैब पहुंचा था। जांच में देरी होने पर उसने लैब टेक्नीशियन से सवाल किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।मरीज ने लगाया मारपीट और गाली-गलौज का आरोप
मरीज का आरोप है कि सवाल पूछने पर टेक्नीशियन ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और मारपीट भी की। इस दौरान उसकी गर्दन पर चोट लगने की बात भी कही गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मरीज के परिजन और निजी नर्सिंग होम से जुड़े लोग भी लैब पहुंच गए। इसके बाद माहौल और गरमा गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ और लैब में तोड़फोड़ की भी बात सामने आई।
बात करने पहुंचे थे, लेकिन नहीं हो सकी बातचीत
निजी अस्पताल के मैनेजर विक्रांत तिवारी के अनुसार, वे लोग पूरे मामले को लेकर डॉक्टर विकास से बातचीत करने पहुंचे थे, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी और डॉक्टर वहां से चले गए।
वहीं, लैब कर्मचारियों से घटना को लेकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सिविल जज परीक्षा रद्द करने के फैसले को चुनौती!, हाईकोर्ट में याचिका दायर, 31 अगस्त को होगी सुनवाई

झारखंड के थानों में CCTV क्यों नहीं लगे?, हाईकोर्ट ने DGP को भेजा अवमानना नोटिस







