घर पहुंचने से पहले ही थम गई जिंदगी..., गुमला में ट्रेलर की टक्कर से महाराष्ट्र के युवक की मौत
गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में ट्रेलर की टक्कर से महाराष्ट्र के 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। कार सवार दो अन्य लोग घायल हुए, जबकि आरोपी ट्रेलर चालक फरार है।

Gumla: झारखंड के गुमला जिले में सड़क हादसे में महाराष्ट्र के एक युवक की मौत हो गई। हादसा जशपुर रोड पर रायडीह थाना क्षेत्र के टर्निंग जोड़ा जाम के पास हुआ। दुर्घटना में कार में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, हालांकि उनकी चोटें मामूली बताई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के अमरावती जा रहे तीन दोस्त रांची से स्विफ्ट डिजायर कार से निकले थे। इसी दौरान जोड़ा जाम के पास छत्तीसगढ़ की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने कथित तौर पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी।
अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि महाराष्ट्र के गणेशपुर निवासी 35 वर्षीय गनानन कोलमी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कार में मौजूद उनके दो अन्य दोस्तों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज कराया जा रहा है।
टक्कर मारकर ट्रेलर लेकर फरार हुआ चालक
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसआई अरविंद कुमार ने गुरुवार को मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

न दवा मिली, न सही इलाज..., रांची के गुरु नानक अस्पताल से बाहर आते ही फूटा मरीज का दर्द, बयां की आपबीती

नेपाल के पानी से साहिबगंज में हाहाकार!, कारगिल दियारा में भारी कटाव, घर छोड़ ऊंचे स्थानों की ओर भागे लोग







