कढ़ाई से छलकते ही भड़क उठा खौलता तेल!, रांची में बिरयानी दुकान में लगी भीषण आग, मची भगदड़
रांची के लोअर बाजार में बिरयानी दुकान में खौलता तेल गिरने से अचानक भीषण आग लग गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक बिरयानी दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान से अचानक आग की लपटें और घना धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता से पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही लोअर बाजार पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत सक्रिय हुई और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन संसाधनों और पानी का उपयोग कर आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। समय रहते की गई त्वरित कार्रवाई के चलते आग आसपास की अन्य दुकानों में नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
खौलते तेल के छलकने से भड़की थी आग: थाना प्रभारी
मामले की जानकारी देते हुए लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुश कुमार सिंह ने बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) और पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था, जिसने स्थिति को तुरंत संभाल लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, यह हादसा दुकान की रसोई में खाना पकाने के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि भट्टी पर रखी कढ़ाई में तेल अत्यधिक गर्म होकर खौल रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से खौलता हुआ तेल जमीन पर गिर गया, जिसने फौरन विकराल आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी दुकान में धुआं भर गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

न दवा मिली, न सही इलाज..., रांची के गुरु नानक अस्पताल से बाहर आते ही फूटा मरीज का दर्द, बयां की आपबीती

नेपाल के पानी से साहिबगंज में हाहाकार!, कारगिल दियारा में भारी कटाव, घर छोड़ ऊंचे स्थानों की ओर भागे लोग







