कॉलेज एडमिशन से पहले पढ़ लें ये खबर, झारखंड में छात्रों के लिए बदल गए गुरुजी क्रेडिट कार्ड के नियम
झारखंड के छात्रों के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना में बड़े बदलाव हुए हैं। 4 लाख रुपये से अधिक लोन पर 5% मार्जिन मनी खत्म, एडमिशन फीस रिफंड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों को योजना में शामिल किया गया।

Guruji Credit Card Scheme: झारखंड के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य कैबिनेट ने गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना में कई बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब उच्च शिक्षा के लिए लोन लेने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा आर्थिक मदद मिल सकेगी।
सबसे बड़ा बदलाव यह है कि 4 लाख रुपये से अधिक के शिक्षा ऋण पर 5 प्रतिशत मार्जिन मनी जमा करने की बाध्यता खत्म कर दी गई है। यानी अब छात्रों को अपनी जेब से अतिरिक्त राशि जुटाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
अब मिलेगा लोन की पूरी पात्र राशि
पहले 4 लाख रुपये से अधिक के लोन पर छात्रों को 5 प्रतिशत मार्जिन मनी की व्यवस्था करनी पड़ती थी। इससे कई छात्रों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था।
सरकार ने अब इस प्रावधान को समाप्त कर दिया है। इससे पात्र छात्रों को उनकी जरूरत के हिसाब से लोन की पूरी पात्र राशि मिलने का रास्ता आसान होगा।
पहले अपनी जेब से जमा की फीस भी मिलेगी वापस
एडमिशन के समय छात्रों के सामने एक बड़ी समस्या यह होती थी कि कॉलेज और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाती थी, लेकिन बैंक से शिक्षा ऋण मिलने में समय लग जाता था।
ऐसे में कई छात्रों को मजबूरी में पहले सेमेस्टर या पहले साल की फीस अपनी जेब से जमा करनी पड़ती थी। अब सरकार ने इस समस्या का भी समाधान किया है।
नई व्यवस्था के तहत, यदि छात्र ने एडमिशन के समय अपनी ओर से फीस जमा कर दी है, तो उस फीस की एकमुश्त वापसी का प्रावधान किया गया है।
वेब पोर्टल से करना होगा आवेदन
फीस रिफंड पाने के लिए छात्र वेब पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद संबंधित बैंक या ऋणदाता संस्था दस्तावेजों का सत्यापन करेगी।
स्वीकृति मिलने के बाद रिफंड की राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
अब केंद्रीय विश्वविद्यालयों के छात्रों को भी मिलेगा फायदा
गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। अब भारत सरकार द्वारा अधिसूचित सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को इस योजना में शामिल किया गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चश्मे से हमेशा के लिए आजादी!, रांची के IRIS में आधुनिक LASIK OT शुरू, सिर्फ 2 मिनट में होगा लेजर ट्रीटमेंट

दुमका पुलिस ने लौटाए 15 लोगों के खोए मोबाइल, फोन वापस मिलते ही खिल उठे चेहरे







