जयराम महतो के कथित गाली-गलौज मामले पर रीता पात्रों ने जताई नाराजगी, बोलीं- विधायक की अपनी गरिमा होती है
जयराम महतो के कथित गाली-गलौज मामले पर समाजसेविका रीता पात्रों ने नाराजगी जताई। उन्होंने विधायक पद की गरिमा बनाए रखने और मुख्यमंत्री व राज्यपाल से मामले की समीक्षा की अपील की।

Jamshedpur: JLKM प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार से कथित गाली-गलौज का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर जमशेदपुर की समाजसेविका रीता पात्रों ने घटना की कड़ी निंदा की है।
रीता पात्रों ने कहा कि विधायक जयराम महतो को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक एक जनप्रतिनिधि होता है और उसके पद की अपनी गरिमा होती है। ऐसे में सार्वजनिक जीवन में अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल समाज पर भी गलत प्रभाव डालता है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से लोग बेहतर आचरण और संयम की उम्मीद करते हैं। किसी भी विवाद या शिकायत को बातचीत और संवैधानिक तरीके से सुलझाया जाना चाहिए।
रीता पात्रों ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से पूरे मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है। उनका कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित स्तर पर इसकी समीक्षा होनी चाहिए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चश्मे से हमेशा के लिए आजादी!, रांची के IRIS में आधुनिक LASIK OT शुरू, सिर्फ 2 मिनट में होगा लेजर ट्रीटमेंट

दुमका पुलिस ने लौटाए 15 लोगों के खोए मोबाइल, फोन वापस मिलते ही खिल उठे चेहरे







