दुमका पुलिस ने लौटाए 15 लोगों के खोए मोबाइल, फोन वापस मिलते ही खिल उठे चेहरे
दुमका पुलिस ने CI Portal की मदद से 15 लोगों के खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली धारकों को सौंपे। पुलिस के अनुसार, अन्य बरामद मोबाइल भी जल्द संबंधित लोगों को दिए जाएंगे।

Dumka: झारखंड पुलिस की ओर से लॉन्च किए गए CI Portal का अब आम लोगों को भी फायदा मिलने लगा है। इस पोर्टल की मदद से पुलिस गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद कर रही है और उनके असली धारकों तक पहुंचा रही है। इसी कड़ी में दुमका पुलिस ने बुधवार को 15 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें सौंपे।
SP कार्यालय में मोबाइल धारकों को सौंपे गए फोन
दुमका पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए मोबाइल उनके धारकों को सौंपे। अलग-अलग इलाकों से मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने CI Portal के माध्यम से मोबाइल को ट्रेस करने की कोशिश शुरू की थी।
पुलिस की कार्रवाई के बाद बरामद हुए मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाया गया। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। लोगों ने पुलिस की इस पहल के लिए धन्यवाद भी दिया।
कई और लोगों को जल्द मिलेगा उनका मोबाइल
पुलिस के मुताबिक, अभी कई अन्य गुम हुए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। जिन मोबाइल धारकों को बुधवार को फोन नहीं मिल पाया, उन्हें बाद में मोबाइल सौंपा जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चश्मे से हमेशा के लिए आजादी!, रांची के IRIS में आधुनिक LASIK OT शुरू, सिर्फ 2 मिनट में होगा लेजर ट्रीटमेंट

जयराम महतो के कथित गाली-गलौज मामले पर रीता पात्रों ने जताई नाराजगी, बोलीं- विधायक की अपनी गरिमा होती है







