Ranchi सिटी DSP के रीडर सुनील पासवान को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी की टीम भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. आज टीम ने रांची के सिटी डीएसपी के रीडर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि रीडर ने किसी मामले मे एक व्यक्ति से रिश्वत मांगी थी.

Ranchi Crime: राजधानी रांची में रिश्वतखोरों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) लगातार कार्रवाई कर ही है इस बीच आज एसीबी की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है बता दें, टीम ने रांची के सिटी DSP के रीडर सुनील पासवान को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, सिटी DSP के रीडर सुनील पासवान ने किसी मामले में एक व्यक्ति से रिश्वत मांगी थी. लेकिन वह व्यक्ति रिश्वत देने को तैयार नहीं था और उसने इसकी पूरी जानकारी एसीबी से की. मामले में शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने रिश्वत मांगे जाने के मामले में सत्यापन की जांच की और इसे सही पाने पर रीडर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. जिसके तहत एसीबी की टीम ने रीडर सुनील को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








