नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने झोंकी अपनी ताकत, समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए कर रहे कैंपेनिंग नेता
राजनीतिक पार्टियां अपनी जोर आजमाइश में लग गई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने समर्थित मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए चुनावी मैदान में उतर गए हैं. विपक्ष की भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता भी इसमें दमखम लग रहे है.

Ranchi News: झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य की राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी ताकतें झोंक दी हैं. दलगत आधार पर भले ही यह चुनाव नहीं हो रहा है. लेकिन सत्ताधारी दल और विपक्ष अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए लगातार कैंपेनिंग में लगे हुए है.
लंबे इंतजार के बाद राज्य में हो रहे नगर निकाय चुनाव भले ही दलगत आधार पर ना हो. लेकिन राजनीतिक पार्टियां अपनी जोर आजमाइश में लग गई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने समर्थित मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए चुनावी मैदान में उतर गए हैं. विपक्ष की भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता भी इसमें दमखम लग रहे है. हालांकि सत्ताधारी दल कांग्रेस का मानना है कि भाजपा के अंदर अंतर कलह है. इसलिए बड़े नेता चुनाव में उतर गए है. लेकिन कांग्रेस को इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी.
झारखंड कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता यह भी चाहते हैं कि उनके समर्थित उम्मीदवार के प्रचार प्रसार में बड़े नेताओं को उतारना चाहिए. ताकि शहर की सरकार में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हो सकें.
बहरहाल निकाय चुनाव में भी राजनीतिक दल कूद पड़े हैं. बड़े चेहरे भी अपने समर्थित उम्मीदवारों के प्रचार प्रसार में उतर चुके हैं. हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बड़े नेता का चुनावी मैदान में उतारना कितना सार्थक साबित होता है.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाबा वैद्यनाथ से आशीर्वाद लेने देवघर पहुंचे Assam CM Himanta, थम चुका है चुनाव प्रचार, मतदान कल

फुल फॉर्म में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, काम में लापरवाही पर अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार






