नशे में धुत होकर पटरी पर टहल रहा था युवक, काफी हॉर्न मारने पर भी नहीं हटा, कटकर मौत
गिरिडीह में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक नशे में धुत होकर पटरी पर टहल रहा था. इसी बीच अचानक ट्रेन आ गई. पटरी से युवक को हटाने के लिए हॉर्न भी बजायी गई लेकिन वह नहीं हटा, अंततः युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई.

Giridih (Jharkhand): गिरिडीह-कोडरमा रेल खंड के सलैया स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है. मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुमित सिन्हा (पिता- पवन सिन्हा) के रूप में की गई है जो पचम्बा थाना इलाके का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि युवक शाम के वक्त नशे में धुत होकर रेल की पटरी पर टहल रहा था.
जब पटरी पर ट्रेन आने लगी तो लोको पायलट ने काफी हॉर्न बजाई लेकिन इसके बावजूद युवक पटरी से नहीं हटा और उसकी मौके पर ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई. इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर युवा समाजसेवी पवन कंधवे सहित कई अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान पवन कंधवे ने शव को पटरी से उठाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाय. इधर युवक की मौत के बाद उसके घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

किताबों के अभाव में लड़खड़ा रही पढ़ाई, गिरिडीह के स्कूल में छात्राओं की शिक्षा पर सवाल

डीसी ने गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश






