Usha Martin University की छात्रा ने अपने हॉस्टल कमरे में लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव
झारखंड की राजधानी रांची स्थित Usha Martin University से दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ रही है। विश्वविद्यालय के B.Com के प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ने पंखे से फांसी लगाकर Suicide कर ली।

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची स्थित Usha Martin University से दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ रही है। विश्वविद्यालय के B.Com के प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ने पंखे से फांसी लगाकर Suicide कर ली। छात्रा का नाम संजना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। छात्र - छात्राओं के बीच दहशत का माहौल बन गया है।
मिली सूचना के मुताबिक, छात्रा अपने कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं निकली थी। कई बार आवाज देने के बावजूद भी कमरे के अंदर से कोई जवाब या प्रतिक्रिया नहीं मिली। उसके साथ रहने वाले सहपाठियों को जब लंबे समय तक कोई जवाब नहीं मिला, तब उन्हें संदेह हुआ। उसके बाद छात्राओं द्वारा इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दरवाजा खुलवाया गया। दरवाज़ा खुलने पर छात्रा का शव पंखे से लटका मिला।
कमरे के अंदर का दृश्य स्तब्ध करने वाला था। छात्रों ने तुरंत ही विश्वविद्यालय प्रबंधन और स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। अनगड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर सबको अपने कब्जे में ले लिया। फांसी लगाने के असल वजह का पता अभी तक नहीं लग सका है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा जमशेदपुर की बताई जा रही है। पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है। फिलहाल छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






