Ranchi से Delhi जा रहे रेड बर्ड एविएशन का Air Medical Ambulance विमान चतरा में क्रैश, सर्च ऑपरेशन जारी
Ranchi से Delhi जा रहे रेड बर्ड एविएशन का Air Medical Ambulance विमान चतरा में क्रैश, सर्च ऑपरेशन जारी

Red Bird Airways का एक विमान Ranchi से Delhi जाने के क्रम में चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में क्रैश हो गया. सोमवार शाम एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया है. जानकारी के अनुसार इस विमान एक एयर एंबुलेंस है, जो झारखंड की राजधानी रांची से देश की राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. इसी दौरान विमान का संपर्क शाम 7.34 बजे पर अचानक टूट गया. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में कुल सात लोग सवार थे. विमान रांची से दिल्ली की ओर जा रहा था.
संपर्क टूटने के तुरंत बाद विमानन अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. लापता विमान की लोकेशन का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है. संबंधित एजेंसियां रडार डेटा और अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर विमान को ढूंढने का प्रयास कर रही हैं. खबर है कि ED CAP (Emergency Data Centralized Action Plan) इस पूरे मामले की निगरानी कर रहा है और पल-पल की जानकारी इकट्ठा की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना की पुष्टि या राहत कार्य में तेजी लाई जा सके |
प्राप्त विवरण के मुताबिक रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का विमान (कॉल साइन VT-AJV), जो C-90 श्रेणी का था, रविवार शाम 5:30 बजे (17:30 IST) रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरा था। विमान के रात 8:30 बजे (20:30 IST) दिल्ली पहुंचने की संभावना थी।
एयरक्रू में कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह शामिल थे। दोनों भारतीय नागरिक थे और विमान का संचालन कर रहे थे। विमान में मरीज संजय कुमार के साथ उनकी परिचारक अर्चना देवी और धुरु कुमार मौजूद थे। इसके अलावा डॉ. विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर) और सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिक) भी एयर एंबुलेंस टीम का हिस्सा थे।
सूत्रों के अनुसार यह उड़ान एक मेडिकल इमरजेंसी के तहत संचालित की जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, राहत एवं बचाव दल और संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Saraikela: संजय सेठ ने दिया गुड़गांव हादसे के पीड़ितों को 40-40 लाख का मुआवजा, कहा- संकट की घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ

गिरिडीह के लेढवा पहाड़ी जंगल में मिला महिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस






