Motihari में देह व्यापार के संगठित गिरोह का भंडाफोड़, WhatsApp Group से होती थी डील
मोतिहारी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफलता प्राप्त की है. बताया जा रहा है कि यह आपराधिक कृत्य WhatsApp ग्रुप के जरिए किया जा रहा था. पुलिस ने चार युवतियों को गिरफ्तार किया है.

Bihar (Motihari): मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. एएसपी हेमंत सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर गिरोह के संचालक समेत चार युवतियों को गिरफ्तार किया.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं. बरामद मोबाइल फोन की जांच में व्हॉट्सएप चैट, फोटो और ग्राहकों से हुई बातचीत के कई अहम सुराग मिले हैं.
व्हॉट्सएप ग्रुप से होता था पूरा नेटवर्क संचालित
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह का संचालक व्हॉट्सएप ग्रुप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था और व्हॉट्सएप पर युवतियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं. पसंद आने पर रेट तय कर सौदा फाइनल किया जाता था और भुगतान की शर्तें तय होने के बाद युवतियों को ग्राहक के बताए पते पर भेजा जाता था. पूरी प्रक्रिया बेहद गोपनीय तरीके से संचालित की जाती थी. स्थानीय लड़कियों के पसंद ना होने पर हाजीपुर सहित राज्य के अलग-अलग जगह से भी कॉल गर्ल को व्हाट्सएप के माध्यम से बुलाया जाता था.
सूत्रों के अनुसार, गिरोह शहर के पॉश इलाकों से लेकर किराए के मकानों तक अपने नेटवर्क का विस्तार कर चुका था.
संचालक की निशानदेही पर हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार संचालक से पूछताछ के बाद पुलिस ने चार युवतियों को भी हिरासत में लिया है. सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं.
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह नेटवर्क कब से सक्रिय था और इसमें बाहर के जिलों या राज्यों के लोगों की संलिप्तता तो नहीं है.
पुलिस के इस बड़ी कार्रवाई के बाद शहर में चर्चा का बाजार गर्म है, वहीं पुलिस अन्य संभावित ठिकानों और जुड़े लोगों की तलाश में छापेमारी अभियान जारी रखे हुए है.
रिपोर्ट : प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भोजपुर आरा में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में उपद्रवी तत्वो ने किया पथराव, कई लोग घायल

मानवता फिर हुई शर्मसार: झाड़ियों में फेंका मिला 4 महीने का मासूम, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल






