‘पैसे लिए, फिर भी 80% फेल’... नालंदा के नर्सिंग कॉलेज में छात्रों ने खोला मोर्चा
नालंदा के भागनबिगहा स्थित गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में परीक्षा केंद्र के नाम पर कथित अतिरिक्त वसूली के आरोप को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों का दावा है कि प्रथम सेमेस्टर में करीब 80% छात्र फेल हुए हैं। कॉलेज प्रबंधन ने कैमरे पर बयान देने से इनकार किया।


नालंदा जिला अंतर्गत भागनबिगहा स्थित गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में बुधवार को परीक्षा केंद्र के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज परिसर में जुट गए और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस प्रशासन की मदद से छात्रों को नियंत्रित किया गया।
छात्रों का आरोप है कि नामांकन के समय बाहरी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा संबंधी व्यवस्था कराने के नाम पर उनसे अतिरिक्त राशि ली गई। इसके बावजूद प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में करीब 80 प्रतिशत छात्र असफल हो गए। इसी को लेकर छात्रों में आक्रोश फैल गया।
परीक्षा केंद्र के नाम पर अतिरिक्त पैसे लेने का आरोप
हंगामा कर रहे छात्र ऋषिकेश पटेल ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र के नाम पर छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। वहीं फार्मेसी के छात्र शशि राज ने दावा किया कि डीआरसीसी के माध्यम से लोन की राशि कॉलेज में जमा होने के बाद भी छात्रों को पावती रसीद नहीं दी जाती।
कॉलेज प्रबंधन ने कैमरे पर नहीं दिया बयान
कुछ छात्रों ने कथित रूप से वसूली गई राशि वापस करने के लिए कॉलेज प्रबंधन को लिखित आवेदन भी दिया है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि बीएससी नर्सिंग में छात्राओं से करीब 7.50 लाख रुपये और छात्रों से करीब 8.50 लाख रुपये तक लिए जाते हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
छात्रों ने विश्वविद्यालय और संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि परीक्षा केंद्र के नाम पर नियम विरुद्ध राशि ली गई है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।मामले पर कॉलेज प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए नक्षत्र न्यूज़ के रिपोर्टर ने गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी के कार्यकारी सचिव नक्षत्र से संपर्क किया। हालांकि, उन्होंने कैमरे पर इस मामले में कोई बयान देने से इनकार कर दिया।
ऐसे में फिलहाल छात्रों के आरोपों पर कॉलेज प्रबंधन का विस्तृत पक्ष सामने नहीं आया है।मामले में गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी के कार्यकारी सचिव नक्षत्र न्यूज़ रिपोर्टर जब स्टेटमेंट लेने पहुंचा तो उन्होंने ऑन कैमरा कुछ भी बोलने से इनकार किया।
(नालंदा से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बेतिया में पार्क को लेकर बवाल! नगर निगम में लोगों का हंगामा

Bihar Protest Day 2: गर्दनीबाग में छात्रों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, ‘सिंगल एग्जाम’ की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी







