Motihari News : बिजली व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को सांसद ने दिए सुधार के निर्देश
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने ट्रांसफॉर्मर के समय पर नहीं बदले जाने और लगातार बाधित बिजली आपूर्ति जैसे कई मुद्दों को उठाया.

Motihari News : जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक राधा कृष्ण भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायक एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे.
विभाग की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों के समय पर नहीं बदले जाने, लगातार बाधित बिजली आपूर्ति, स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी, अधिकारियों की मनमानी, कृषि फीडर की समस्याएं, बिजली तारों की चोरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था की बदहाली जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.
सौर ऊर्जा के प्रसार में हो रहा तेजी से काम : राधामोहन सिंह
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि जिले में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है, जिससे भविष्य में बिजली व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पटना के खाद्य तेल गोदाम में भीषण आग, रातभर चला राहत अभियान

सिवान के कचहरी दुर्गा मंदिर में चोरी का 4 घंटे में खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार







