पूर्णिया में किराए के मकान से चल रहा था बड़ा खेल! पुलिस पहुंची तो खुली ऐसी पोल
पूर्णिया के एक किराए के मकान पर पुलिस को कुछ ऐसा इनपुट मिला, जिसके बाद टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी सतर्क हो गई


पूर्णिया: शहर में पुलिस ने एक ऐसे कथित अवैध नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसे लेकर पुलिस को लंबे समय से इनपुट मिल रहे थे। सहायक खजांची थाना क्षेत्र के रजनी चौक के पास एक किराए के मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की।
सूचना मिलते ही पुलिस ने की छापेमारी
पूर्णिया पुलिस ने आज अवैध देह व्यापार कर रहे एक नेटवर्क का न सिर्फ बड़ा खुलासा किया है बल्कि दो नाबालिक लड़की समेत 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। दरअसल पूर्णिया पुलिस को यह सूचना मिली थी कि सहायक खजांची थाना क्षेत्र के रजनी चौक के पास एक किराए के मकान में कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा देह व्यापार का काला कारोबार करवाया जा रहा है। जब छापेमारी की गई तो दो नाबालिक लड़की के साथ-साथ धंधे में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया । साथ ही 10 मोबाइल फोन,जेवरात भी बरामद किए गए।
लड़कियों को दूसरे स्थानों से लाने का आरोप
पूर्णिया की स्पेशल क्राइम ब्रांच के DSP सुश्री शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि इस कार्य में संलिप्त लोगों के अनैतिक संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है और उस पर कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । उन्होंने कहा कि इन सभी अपराधियों का ऐतिहासिक अपराधिक रिकॉर्ड है और जेल भी जा चुके हैं । उन्होंने कहा कि किराए के मकान में लड़कियों को लाते थे और उससे देह व्यापार के साथ-साथ खरीदफरोख्त भी करते थे ।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना है।
पूर्णिया से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोबाइल की लत और बेइज्जती बनी हत्या की वजह! ट्रक चालक के कत्ल का खुलासा

मालगोदाम श्रमिकों के लिए बड़ी खबर! 15 अगस्त के बाद होने वाला है बड़ा फैसला, पांच राज्यों के मजदूरों की तैयार होगी सूची







