मोबाइल की लत और बेइज्जती बनी हत्या की वजह! ट्रक चालक के कत्ल का खुलासा
शेखपुरा में 8 अगस्त की अलसुबह ट्रक चालक की हुई हत्या ने पुलिस को भी हैरान कर दिया था। मामले की जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई उसी शख्स पर जाकर रुकी, जिसे चालक ने महज दो दिन पहले काम पर रखा था


शेखपुरा-नगर थाना क्षेत्र में 8 अगस्त की अलसुबह हुए ट्रक चालक के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले खलासी को पश्चिम चंपारण से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी थाना अंतर्गत डुमरी गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है।
मोबाइल मांगने से शुरू हुआ विवाद
पूछताछ में पता चला कि ट्रक चालक ने आरोपी नीतीश को महज दो दिन पहले ही खलासी के काम पर रखा था। SDPO ने बताया कि आरोपी नीतीश कुमार को सोशल मीडिया और मोबाइल की बुरी लत थी। घटना वाले दिन जब उसने चालक से मोबाइल मांगा, तो चालक ने सार्वजनिक रूप से उसे डांटते हुए दुर्व्यवहार कर दिया।
ट्रक में रखे चाकू से कर दिया हमला
इस अपमान से आहत होकर बदला लेने की नीयत से नीतीश ने ट्रक में ही रखे चाकू से चालक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दबोच लिया।
रिपोर्टर-रंजन कुमार

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JPSC घोटाले में ED की धांसू एंट्री!, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में पैसों के बड़े खेल का होगा भंडाफोड़

भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों पर गैर-जमानती वारंट







