केस दर्ज होने से ज्यादा मामलों का हुआ निष्पादन, बोकारो पुलिस ने 3 महीने में निपटाए 1665 मामले
बोकारो पुलिस ने पिछले तीन महीनों के दौरान अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 1665 मामलों का निष्पादन किया है।


Bokaro: बोकारो पुलिस ने पिछले तीन महीनों के दौरान अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 1665 मामलों का निष्पादन किया है। इस अवधि में जिले के विभिन्न थानों में कुल 1023 मामले दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार, मामलों के निष्पादन की दर 123 प्रतिशत रही।
पुलिस का कहना है कि अपराध से जुड़े मामलों की जांच में तेजी लाने के साथ-साथ तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
महिला उत्पीड़न और साइबर क्राइम पर खास फोकस
हेडक्वार्टर DSP पवन कुमार ने बताया कि पुलिस हर मामले की जांच तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कर रही है। महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम, गृह भेदन समेत कई गंभीर मामलों के त्वरित अनुसंधान और निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जांच के दौरान आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक साक्ष्यों का इस्तेमाल होने से पुलिस को मामलों की तह तक पहुंचने में मदद मिल रही है।
पीड़ितों से DSP की खास अपील
DSP पवन कुमार ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाना और आरोपियों को कानून के दायरे में लाना है।
उन्होंने पीड़ितों से अपील की कि उन्हें अब परेशान होने या बार-बार थाने का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। पीड़ित अदालत में जाकर बिना किसी डर के अपनी गवाही दें, ताकि दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाई जा सके।
वैज्ञानिक साक्ष्यों से मजबूत हो रही जांच
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामलों की जांच को वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मजबूत किया जा रहा है। इससे न केवल लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आ रही है, बल्कि आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य जुटाने और उन्हें सजा दिलाने में भी मदद मिल रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बासुकीनाथ में आस्था का सैलाब!, तीसरी सोमवारी पर 1.81 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, सुरक्षा में मुस्तैद रहा प्रशासन

चाईबासा में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत







