JPSC-JSSC Protest : 16वें दिन भी जारी देवेंद्र महतो की भूख हड़ताल, BP गिरकर हुआ 84/39, बिगड़ी तबीयत
JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल सोमवार को 16वें दिन भी जारी रही।


JPSC-JSSC Protest: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल सोमवार को 16वें दिन भी जारी रही। सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्र महतो की स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ने का दावा किया जा रहा है। छात्रों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 15 अगस्त के बाद से ही उनके स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आ रही है, लेकिन इसके बावजूद वे अनशन पर डटे हुए हैं।
ब्लड प्रेशर गिरा और शरीर में पाया गया कीटोन
सोमवार को हुई चिकित्सकीय जांच में देवेंद्र नाथ महतो का BP (ब्लड प्रेशर) गिरकर 84/39 mmHg तक पहुंच गया है। इसके अलावा उन्हें सीने में तेज दर्द, चक्कर आने, सांस लेने में परेशानी और लगातार बढ़ती कमजोरी की शिकायत है। जांच के दौरान डॉक्टरों को उनके शरीर में कीटोन की मात्रा भी मिली है, जो लंबे समय तक भूखे रहने का खतरनाक लक्षण है।
अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम रख रही नजर
सदर अस्पताल के डॉक्टरों की एक समर्पित टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों द्वारा उनके जरूरी X-Ray, ब्लड टेस्ट और शुगर टेस्ट समेत अन्य मेडिकल जांच की जा रही हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की सलाह पर आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रियाएं जारी हैं।
इलाज जारी, लेकिन अनशन तोड़ने को तैयार नहीं देवेंद्र
छात्रों की विज्ञप्ति में बताया गया है कि मेडिकल जांच और गंभीर स्थिति के बावजूद देवेंद्र महतो ने अपनी भूख हड़ताल खत्म नहीं की है। लगातार जारी अनशन से उनका शरीर बेहद कमजोर हो चुका है। इधर, प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कांवड़ यात्रा में विवाद के बाद भाजपा नेता पर हमला, 3 घायल, 50-60 युवकों ने...

Ranchi Power Cut : सावधान! मंगलवार को रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें समय और लिस्ट







