घाटशिला उपचुनाव: नामांकन पर्चा भरने से पहले गांव के इष्ट देवता से JMM प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने लिया आशीर्वाद, श्री श्री मां काली मंदिर में टेका मत्था
नामांकन पर्चा भरने से पहले सोमेश सोरन ने पिता दिवंगत रामदास सोरेन को याद किया. इसके बाद अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव के जाहेर स्थल पहुंचकर उन्होंने इष्ट देवता मारांग बुरू और जाहेर आयो आशीर्वाद लिया. इसके बाद वे श्री श्री मां काली मंदिर पहुंचे जहां मत्था टेककर मता आशीर्वाद लिया.

Ghatshila by-election: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने से पहले JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पिता दिवंगत रामदास सोरेन की स्मृति को नमन किया. इसके बाद गांव के जाहेर स्थल पर पहुंचकर उन्होंने इष्ट देव मारांग बुरू और जाहेर आयो से आशीर्वाद लिया.
इष्ट देवता का आशीर्वाद लेने के बाद सोमेश अपने परिवार के साथ गालूडीह स्थित श्री श्री मां काली मंदिर पहुंचे. जहां मत्था टेककर मां का आशीर्वाद और गमछा बाबा श्री विनय दास बाबा से भी उन्होंने उपचुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद लिया.
आपको बता दें, आज दोपहर 3 बजे से पहले वे घाटशिला उपचुनाव में JMM प्रत्याशी के रुप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. नामांकन पर्चा भरने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में विशाल चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया है.जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड सरकार के कई कैबिनेट मिनिस्टर, सासंद और विधायक सहित कई नेता शामिल रहेंगे.
पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के बड़े बेटे है सोमेश
बता दें, सोमेश सोरेन, JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के दिग्गज नेता और हेमंत सोरेन सरकार के स्कूली शिक्षा एंव साक्षरता मंत्री रहे रामदास सोरेन के बड़े बेटे हैं. घाटशिला का सीट रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली पड़ा है. इस सीट पर आगामी 11 नवंबर को उपचुनाव होना है.
इससे पहले 2024 के विधानसभा चुनाव में रामदास सोरेन ने बीजेपी नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को 22,446 मतों से हराया था. इस बार भी बाबूलाल सोरेन रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन के खिलाफ चुनावी दंगल में उतरे है. आपको बता दें, घाटशिला अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है इस सीट पर 2009 और 2019 में भी रामदास सोरेन ने चुनाव दर्ज कर इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाबा वैद्यनाथ से आशीर्वाद लेने देवघर पहुंचे Assam CM Himanta, थम चुका है चुनाव प्रचार, मतदान कल

Assam: गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना






