गिरिडीह में मेयर के बाद डिप्टी मेयर पद भी झामुमो की झोली में, पीछे हटे बीजेपी के दावेदार, हार्स ट्रेडिंग का लगाया आरोप
गिरिडीह में डिप्टी मेयर की सीट भी झामुमो के झोली में चली गई. बता दें इस चुनाव में झामुमो समर्थक वार्ड नंबर 16 के वार्ड पार्षद सुमित कुमार ने निर्विरोध जीत दर्ज की है. इस चुनाव से बीजेपी समर्थक दाखिल ही नहीं किया पर्चा.

Giridih News: गिरिडीह में मेयर समेत वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के समापन के कुछ ही देर बाद समाहरणालय के सभागार में डीसी रामनिवास यादव, डीडीसी समेत अन्य पदाधिकारी के मौजूदगी में डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. जिसमें डिप्टी मेयर का सीट निर्विरोध वार्ड 16 के वार्ड पार्षद सुमित कुमार जीतने में सफल रहे. डिप्टी मेयर के रेस से भाजपा के दावेदार दूर तक नहीं दिखे. बता दें, डिप्टी मेयर के चुनाव में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की रणनीति का खासा असर दिखा.
डिप्टी मेयर के लिए झामुमो नेता और वार्ड पार्षद सुमित ने सिर्फ नामांकन का पर्चा दाखिल किया था. जबकि शपथ ग्रहण के साथ चर्चा इस प्रक्रिया में भाजपा समर्थक वार्ड पार्षद दीपक यादव और पचम्बा से वार्ड पार्षद मोहम्मद लल्लू का भी रहा. लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने के कारण दीपक यादव और लल्लू ने नामांकन का पर्चा ही दाखिल नहीं किया. जिसके उपरांत वार्ड पार्षद सुमित कुमार एक तरफा निर्विरोध जीत दर्ज कराने में सफल रहे.
मौके पर झामुमो के एक समर्थक वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सैफाली गुड्डू ने डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला, और कहा कि बंद कमरे में सिर्फ हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है. हालांकि झामुमो समर्थक वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सैफ अली गुड्डू ने वोटिंग प्रकिया का बहिष्कार नहीं किया. इस दौरान भाजपा समर्थक वार्ड पार्षद दीपक यादव और संजीव कुमार गुड्डू वोटिंग प्रकिया का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गए.
हालांकि कई और भाजपा समर्थक वार्ड पार्षद वोटिंग प्रकिया में शामिल हुए. इसमें समरदीप और पूजा कुमारी शामिल है. इस दौरान बहिष्कार करने वाले दोनों वार्ड पार्षद दीपक यादव और संजीव कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि वो जिस भाजपा से जुड़े है. उनके नेतृत्वकर्ता अटल बिहारी थे, जिनको कभी सत्ता से मोह नहीं था. क्योंकि डिप्टी मेयर के वोटिंग प्रकिया में सिर्फ हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दिया गया है. और कुछ नहीं, ऐसे में ये उन दोनों के लिए संभव नहीं था कि वो वोटिंग प्रकिया में शामिल होते.
दरअसल, निकाय चुनाव के बाद डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की लॉबी इतना जबरदस्त रहा कि भाजपा के जिला कमेटी ने पहले ही हार मानकर डिप्टी मेयर के लिए अपने किसी वार्ड पार्षद को सहयोग तक नहीं किया. जिससे गिरिडीह नगर निगम के डिप्टी मेयर पद भी आसानी से झामुमो की झोली में आ गई. इधर शपथ ग्रहण करने के बाद मेयर प्रमिला मेहरा का भव्य स्वागत निगम के भवन में किया गया.
मौके पर पत्रकारों से बातचीत के करते हुए नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि इस नए भवन से शहर के बेहतर होने का रास्ता अब आसान होगा. वहीं नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर बनने के बाद सुमित कुमार ने कहा कि निगम के सभी वार्ड पार्षदों का सहयोग रहा, और अब राज्य सरकार से तालमेल बनाकर शहर के विकास का रास्ता तैयार किया जाएगा.
रिपोर्ट मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






