छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 'झारखंड बंद', सड़कों पर उतरी BJP, रांची में टायर जलाकर चक्का जाम
राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों से हंगामे और चक्का जाम की तस्वीरें सामने आ रही हैं। रातू रोड पर बंद समर्थकों ने बीच सड़क पर ही टायर जलाकर रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा कांके रोड में CMPDI गेट के पास भी सड़कों पर टायर जलाकर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है

Jharkhand Band: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ पूरे झारखंड में विरोध की आग सुलग उठी है। इस घटना के विरोध में BJP ने आज पूरे राज्य में बंद का आह्वान कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में बुलाए गए इस बंद का असर सुबह से ही सड़कों पर दिखने लगा है। पार्टी ने सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक पूरे प्रदेश में चक्का जाम रखने का ऐलान किया है। बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने रांची समेत पूरे राज्य में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों और मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
टायर जलाकर बंद की सड़कें, जबरन बंद कराई दुकानें
राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों से हंगामे और चक्का जाम की तस्वीरें सामने आ रही हैं। रातू रोड पर बंद समर्थकों ने बीच सड़क पर ही टायर जलाकर रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा कांके रोड में CMPDI गेट के पास भी सड़कों पर टायर जलाकर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। किशोरगंज चौक पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका और सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं, किशोरी यादव चौक के आसपास बंद समर्थकों ने घूम-घूमकर कई दुकानों को जबरन बंद करा दिया है।
बीच सड़क पर धरना, धुर्वा से अरगोड़ा तक भारी चक्का जाम
राजधानी की रफ्तार थामने के लिए कार्यकर्ताओं का गुस्सा चरम पर है। अरगोड़ा चौक पर BJP के कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर ही धरना दे दिया, जिससे देखते ही देखते गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं, धुर्वा के जेपी मार्केट इलाके में भी बंद समर्थक भारी संख्या में सड़कों पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन की टीम लगातार मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और रास्ते को क्लियर कराने में जुटी हुई है, लेकिन कार्यकर्ताओं के तेवर देखकर माहौल काफी गरमाया हुआ है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र : 8,399 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित, केंद्र पर लगा भेदभाव का आरोप

'लाठियां बरसाती पुलिस और भागते छात्र!', रांची में बर्बरता की हदें पार, महिला अभ्यर्थियों समेत कई घायल







