IPL खिलाड़ी Amit Mishra पर पत्नी के गंभीर आरोप, दहेज और घरेलू हिंसा का मामला पहुंचा कोर्ट
आईपीएल खिलाड़ी अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा मिश्रा ने अमित पर मानसिक प्रताड़ना और दहेज को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है. पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज न किए जाने के कारण अब उन्होंने अदालत का रुख किया है.

UP (Kanpur): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल चुके क्रिकेटर अमित मिश्रा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उनकी पत्नी गरिमा मिश्रा ने कानपुर की अदालत में वाद दाखिल कर उन पर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

गरिमा मिश्रा का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही उनसे दहेज की मांग की जाने लगी. जब वह मांग पूरी नहीं कर सकीं तो उनके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया. उन्होंने बताया कि यह प्रताड़ना लंबे समय से चल रही थी, जिसके बाद मजबूर होकर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है.
मीडिया से बातचीत में गरिमा ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति अमित मिश्रा सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य महिलाओं से भी संबंध बनाए हुए हैं, जिससे वैवाहिक जीवन में लगातार तनाव बना रहा. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में अमित मिश्रा के परिवार के सदस्य भी दहेज उत्पीड़न में शामिल रहे हैं.
गरिमा के अधिवक्ता अहमद सिद्दीकी ने बताया कि जब गरिमा की शिकायत पर पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए, तो मजबूरन उन्हें अदालत का रुख करना पड़ा. उन्होंने बताया कि अमित मिश्रा और उनके परिवार द्वारा गरिमा पर शादी के बाद दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस प्रताड़ना के कारण उन्होंने तनाव में आकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया था.
गरिमा ने न्याय की मांग करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. अब इस मामले में अदालत के आदेश और पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी. फिलहाल यह मामला क्रिकेट जगत और शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.
बता दें कि क्रिकेटर अमित मिश्रा गुजरात लायंस और राजस्थान रॉयल्स टीम में गेंदबाज रहे हैं. वहीं 2023-24 में लखनऊ की ओर से उन्होंने आखिरी आईपीएल खेला था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

KKR vs SRH: कमजोर गेंदबाजी प्रदर्शन की परीक्षा घड़ी, आज कौन मारेगा बाजी !

'वो बहुत भावुक पल थे..', CSK से दूर होने पर जडेजा ने जाहिर की अपनी भावनाएं






