माथे पर सटाई पिस्टल और चला दी गोली..., प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मर्डर केस का खौफनाक CCTV आया सामने, देखकर कांप जाएगी रूह
लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की हत्या का CCTV सामने आया है। जानिए वारदात, आरोपी पति और मामले की पुलिस जांच से जुड़ी जानकारी।

Divya Mishra Murder Case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश इलाके गोमतीनगर में बीते दिनों हुई ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या का दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज सामने आया है। इस सीसीटीवी वीडियो ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह चलती सड़क, गाड़ियों की भारी आवाजाही और लोगों की मौजूदगी के बीच आरोपी पति मानस बाजपेयी ने बिना किसी खौफ के अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात का वीडियो दिव्या मिश्रा की बहन और वरिष्ठ पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया है।
दिनदहाड़े बैंक के बाहर हैवानियत, बचाने दौड़े कर्मचारी भी सहमे
बैंक के मुख्य गेट पर लगे एकमात्र कैमरे में यह पूरा खूनी मंजर कैद हुआ है। वीडियो के मुताबिक, दिव्या मिश्रा जैसे ही अपनी ड्यूटी के लिए बैंक के गेट से अंदर जाने लगीं, वहां पहले से घात लगाकर खड़े उनके पति मानस बाजपेयी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। दोनों के बीच कुछ देर तक तीखी बहसबाजी हुई और देखते ही देखते मानस ने दिव्या के साथ मारपीट शुरू कर दी। बैंक के बाहर मारपीट होती देख सुरक्षा गार्ड और अन्य कर्मचारी तुरंत दिव्या को बचाने के लिए बाहर की तरफ दौड़े। लेकिन इससे पहले कि कोई बीच-बचाव कर पाता, मानस ने अपनी जेब से पिस्टल निकाली और सीधे दिव्या के माथे पर सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही दिव्या खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ीं और इस सनसनीखेज वारदात से वहां मौजूद गार्ड और कर्मचारी दहशत में पीछे हट गए।
पत्नी को मारने के बाद घर में किया बहन का कत्ल, फिर खुद को उड़ाया
बैंक के बाहर अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल करने के बाद भी सिरफिरे पति का खून का प्यास शांत नहीं हुआ। वहां से आरोपी मानस बाजपेयी सीधे अपने घर पहुंचा और खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया। घर के अंदर उसने पहले अपनी बीमार बहन सीबा को गोली मारकर मौत के घाट उतारा और फिर उसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार के तीन लोगों की इस तरह मौत से पूरे लखनऊ में सनसनी फैल गई। पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने इस सीसीटीवी फुटेज को केस डायरी में सबसे अहम डिजिटल सबूत के रूप में शामिल कर लिया है। शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि मानस ने इस पूरे खूनी खेल को अंजाम देने के लिए दो पिस्टल और एक कट्टे (तमंचे) का इस्तेमाल किया था।
कमरे में तेज आवाज में बज रहा था हनुमान चालीसा, खून से सने मिले शव
इस वारदात के बाद का नजारा और भी ज्यादा चौंकाने वाला था। मानस के पड़ोसी अंकुर प्रकाश ने बताया कि आरोपी का वॉट्सऐप स्टेटस देखते ही उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ और वे तुरंत दौड़कर उसके घर पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से कसकर बंद था और भीतर टीवी पर बेहद तेज आवाज में 'हनुमान चालीसा' बज रहा था। जब पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई। कमरे में भाई और बहन दोनों के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। पड़ोसियों के मुताबिक, माता-पिता के निधन के बाद दोनों भाई-बहन घर में अकेले ही रहते थे और बहन सीबा पिछले कुछ महीनों से काफी गंभीर रूप से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कानूनी जांच में जुटी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

DDU स्टेशन पर DRM का सरप्राइज़! अधिकारियों में मच गई हलचल

रामपुर को CM योगी की 690.39 करोड़ की सौगात, 102 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास







