DDU स्टेशन पर DRM का सरप्राइज़! अधिकारियों में मच गई हलचल
सावन में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच एक वरिष्ठ अधिकारी के अचानक स्टेशन पहुंचने से पूरे रेलवे महकमे में हलचल मच गई।


सावन के महीने में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने मंगलवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, आवागमन व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की गहन समीक्षा भी की।
स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान DRM ने स्टेशन के मुख्य भवन स्थित यात्री हाल, मुख्य फुट ओवर ब्रिज और उससे जुड़े सभी प्लेटफार्मों का अवलोकन किया। फुट ओवर ब्रिज से खड़े होकर उन्होंने प्लेटफार्मों पर यात्रियों की आवाजाही और भीड़ की स्थिति को देखा और परखा। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, प्रवेश और निकास मार्ग हमेशा सुगम, सुरक्षित और अवरोधमुक्त रखे जाएं जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने और स्टेशन से बाहर निकलने में कोई असुविधा न हो।
यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष फोकस
DRM ने यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने-उतरने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चलती ट्रेनों पर चढ़ने-उतरने को हर हाल में हतोत्साहित ही किया जाए। उन्होंने स्टेशन परिसर में लगे संकेतक और दिशा-निर्देशक बोर्ड स्पष्ट और सुव्यवस्थित रखने को कहा, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह के भ्रम का सामना न करना पड़े। आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों को तत्काल मार्गदर्शन और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। श्री मीना ने कहा कि यात्रियों की संख्या बढ़ने की स्थिति में भी आवागमन व्यवस्था प्रभावी रखी जाए और भीड़ का सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए स्टेशन परिसर में निरंतर निगरानी रखने को कहा गया, ताकि प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके।
(विकाश चंदन की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में तेज धमाके से दहशत! रिटायर्ड CCL कर्मी के घर के बाहर ब्लास्ट, बम या पटाखा?

ग्लोरिया इंजीनियरिंग में गैस सिलेंडर फटा, विस्फोट में 5 घायल







