गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी की छात्रा मंगलवार से लापता, प्रेमी संग फरार होने की चर्चा
पचंबा पुलिस के पास छात्रा के पिता ने अपनी बेटी के प्रेमी संग फरार होने की शिकायत दर्ज कराई है. युवक छात्रा का पड़ोसी है और खुद को छात्रा का पिता बताकर उसे अपने साथ ले गया है.

Giridih News : जिले के पचंबा थाना स्थित चैत्याडीह कस्तूरबा गांधी विद्यालय से एक छात्रा के प्रेमी संग फरार होने की खबर चर्चा में है. विद्यालय की 18 वर्षीय छात्रा के पिता ने थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है.
बताया जा रहा है कि मामले को जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद ने संज्ञान में लिया है. उन्होंने विद्यालय के वार्डन से बातचीत की और जानकारी लेने का प्रयास किया.
जानकारी के अनुसार युवक छात्रा के ही गांव का रहने वाला है, दोनों मंगलवार से फरार हैं. युवक की उम्र छात्रा के पिता के बराबर बताई जा रही है. मंगलवार को युवक छात्रा को साथ ले जाने के लिए उसके विद्यालय पहुंचा था. जहां उसने खुद को छात्रा का पिता बताया और छात्रा ने भी वार्डन पर दबाव बनाया. जिसके बाद बिना जरूरी पूछताछ के वार्डन (संध्या) ने छात्रा को उसके साथ जाने की अनुमति दे दी.
पचंबा थाना में छात्रा की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
(गिरिडीह से मनोज की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच शिविर, पुलिसकर्मियों की हुई मुफ्त जांच

पलामू में विकास कार्यों में देरी पर सख्त हुए उपायुक्त, बोले- कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहे







