ऊर्जा मंत्री बोले- भ्रष्ट JE को सस्पेंड करो: MD से कहा- वो कहता है 25 लाख देकर पोस्टिंग पाई है…
यूपी के अमरोहा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार के मंत्री ने कड़ा एक्शन लिया है. यह कार्रवाई यूपी सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने करवाई है. मंत्री ने कनेक्शन के नाम पर घूस मांगने वाले जेई को सस्पेंड करा दिया है. वहीं संविदा लाइनमैन को बर्खास्त कर दिया गया. ऊर्जा मंत्री के इस एक्शन से बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है.


UP (AMROHA) : यूपी के अमरोहा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार के मंत्री ने कड़ा एक्शन लिया है. यह कार्रवाई यूपी सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने करवाई है. मंत्री ने कनेक्शन के नाम पर घूस मांगने वाले जेई को सस्पेंड करा दिया है. वहीं संविदा लाइनमैन को बर्खास्त कर दिया गया. ऊर्जा मंत्री के इस एक्शन से बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है.
‘25 लाख देकर पोस्टिंग पाई है, बिना पैसे लिए कनेक्शन नहीं मिलेगा’
गौरतलब है कि ये कार्रवाई खुद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी से फोन पर बात करके करवाई है. बातचीत का वीडियो भी सामने आया है. दरअसल, अमरोहा के नौगांव सादात निवासी मोहम्मद यूसा पुत्र कासिम को घरेलू कनेक्शन लेना था. जिसके लिए उन्होंने ऑनलाइन अप्लाई किया. जिसके बाद लाइनमैन ने सर्वे के लिए उनसे संपर्क किया और पैसे मांगने लगा. यूसा ने पैसे देने से इनकार कर दिया और मामले की शिकायत जेई राजीव सिंह से की. जेई ने भी उनसे कनेक्शन देने के नाम पर घूस मांगी. जेई ने कहा- 25 लाख देकर पोस्टिंग पाई है. बिना पैसे लिए कनेक्शन नहीं मिलेगा. इन पैसों की वसूली कहां से होगी ?
लखनऊ में ऊर्जा मंत्री से शिकायत करने पहुंच गया भुक्तभोगी
कनेक्शन नहीं मिलने पर परेशान मो. यूसा सीधे लखनऊ में ऊर्जा मंत्री से शिकायत करने पहुंच गए. मंत्री ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया. लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान मंत्री ने तत्काल पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता से फोन पर बात की. कहा कि ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाइए. ये कार्रवाई आज ही करिए और मुझे सूचित करिए. एसडीओ और एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा.
मंत्री के निर्देश के बाद जेई निलंबित, लाइनमैन की सेवा समाप्त
मंत्री के निर्देश के बाद, कनिष्ठ अभियंता (जेई) राजीव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं लाइनमैन अब्बास की सेवा समाप्त कर दी गई है. साथ ही एसडीओ रितेश प्रसाद और अधिशासी अभियंता राहुल निगम से नियम-10 के तहत स्पष्टीकरण मांगा गया. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है.
‘ऊर्जा विभाग जनता की सेवा के लिए है, न कि अवैध वसूली के लिए’
मंत्री एके शर्मा ने कहा- ऊर्जा विभाग जनता की सेवा के लिए है, न कि अवैध वसूली के लिए. जो भी अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर आम नागरिकों को परेशान करेगा, उसके खिलाफ बिना किसी दबाव या भेदभाव के कठोर कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट : सुहैल अहमद

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामपुर को CM योगी की 690.39 करोड़ की सौगात, 102 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

यूपी में उद्योगों को बढ़ावा, चार कंपनियों के प्रस्ताव मंजूर 46.79 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत







