UP: बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रही 6 छात्राएं एक साथ लापता, लोगों में आक्रोश
इंटरमीडिएट की अंतिम बोर्ड की परीक्षा देने के बाद कॉलेज से शाम 5:15 बजे बाहर निकली 6 छात्राएं लापता हो गई है वे देर रात तक घर वापस लौट कर नहीं आई. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

Bijnor (Uttar Pradesh News): उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है. यह मामला जिले चांदपुर का है जहां एक साथ 6 छात्राएं लापता हो गई है. बताया जा रहा है कि सभी छात्राएं गुरुवार (12 मार्च 2026) को इंटरमीडिएट की अंतिम बोर्ड परीक्षा देने के बाद कॉलेज से शाम 5:15 बजे बाहर निकली थी लेकिन इसके वे सभी छात्राएं लापता हो गई. वे देर रात तक भी घर वापस लौट कर नहीं आई. इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस से की.
वहीं, मामले में पुलिस ने SOG और सर्विलांस सहित 3 टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है. गायब इन छात्राओं में से एक का मोबाइल लोकेशन हरिद्वार में मिली थी मगर अब वह भी बंद है मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी. वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है.
परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जानकारी के अनुसार, लापता छात्राओं में 2 रोनिया गांव, 2 सियाउ और 2 छात्राएं चांदपुर नगर की रहने वाली है. इधर, परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने रात को ही थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल करती रही. अंततः परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल डायल किया, जिसके बाद पुलिस द्वारा हरकत आकर मुकदमा दर्ज किया गया.
लापता हुई छात्रा की बहन ने बताया कि अबतक लापता किसी भी छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला है. जिससे घर वाले किसी अनहोनी का आशंका जताते हुए दहशत के माहौल में है. वहीं इस पूरे मामले में खुद चांदपुर सीओ देश दीपक खुद निगरानी कर रहे हैं. 
पुराने मामलों के कारण डर के साये में परिजन
बता दें, इलाके में पहले भी कई लड़कियां गायब हुई है जिसका अबतक कुछ भी पता नहीं चल पाया है. लड़कियों के लापता होने के अनसुलझे मामलों ने लोगों में डर पैदा कर कर दिया है परिजनों को पिछले साल 19 सितंबर को लापता हुई 7वीं कक्षा की छात्रा मुस्कान और स्योहारा की फिजा की याद सता रही है. जिनका 6 महीने बीत जाने के बाद भी अबतक कुछ सुराग नहीं मिल पाया है. मामले में जानकारी के बाद शिवसेना और अन्य हिंदू संगठन के सदस्य थाना पहुंचे जहां उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि लापता छात्राओं को शीघ्र खोजकर नहीं निकाला गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे.
छापेमारी करते उत्तराखंड पहुंची पुलिस !
इधर, एक छात्रा के मोबाइल का लोकेशन हरिद्वार मिलने के बाद पुलिस की टीम आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है. फोन नंबर बंद होने के कारण पुलिस को जांच में थोड़ी परेशानी हो रही है. वहीं परिजनों ने पुलिस को 2 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. जबकि पुलिस का कहना है कि वे हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि सभी छात्राएं सकुशल मिल जाए. इस वक्त चांदपुर इलाके में तनाव और दहशत का माहौल हौ लोग आक्रोश में है और सबकी निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर जा टिकीं है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लखनऊ में बिन मां का मासूम अर्णव बन गया सौतेली मां का शिकार, पीट-पीटकर बच्चे को मार डाला

UP Crime: तकिये से घोंट दी सास की सांस, बहू और प्रेमी का काला सच आया सामने






