लखनऊ में बिन मां का मासूम अर्णव बन गया सौतेली मां का शिकार, पीट-पीटकर बच्चे को मार डाला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. जहां खुद के पिता और सौतेली मां ने मिलकर 4 साल के मासूम की जान ले ली.

UP (Lucknow): अपनी मां दुनिया में जीवित न हो तो बच्चे पिता के सहारे ही जीवन बिताते हैं. दुलार-प्यार उनसे ही उन्हें मिला करता है. लेकिन लखनऊ से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है. एक चार वर्ष का मासूम अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहता था. किसी बात पर सौतेली मां के साथ बच्चे के अपने पिता ने पीट-पीटकर मासूम बच्चे को मार डाला.
डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा बताए अनुसार अर्णव के पिता भीष्म खरबंदा पेशे से वकील हैं. अर्णव की मां का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके बाद वह लंबे समय तक अपने ननिहाल में रह रहा था. करीब पांच महीने पहले अदालत के आदेश के बाद बच्चे की कस्टडी उसके पिता को दे दी गई थी और तब से वह चौक के लाजपत नगर इलाके में अपने पिता और सौतेली मां रागनी खरबंदा के साथ रह रहा था.
घटना के बाद मौके पर पुलिस फॉरेंसिंक टीम के साथ पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. प्रत्यक्षदर्शी तथ्यों के अनुसार बच्चे के शरीर में कई जगह चोट के निशान पाए गए. वहीं मासूम के चेहरे पर दो जगह - एक बाईं आंख के ऊपर और दूसरा चेहरे के निचले हिस्से में - गड्ढे के निशान भी मिले हैं. हालांकि खबर लिखे जाने तक बच्चे को किस वस्तु से पीटा गया इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि बच्चे का शव बाथरूम से बरामद किया गया.
स्थानीय लोगों में खबर सुनने के बाद गुस्से का माहौल है. जानकारी होने के बाद लोगों की यही प्रतिक्रिया आ रही है कि कोई इतना नृशंस कैसे हो सकता है. वहीं बच्चे यदि कोई गलती भी कर दें तो माता-पिता कभी इतनी बेरहमी से पिटाई नहीं करते जिससे मासूम की जान चली जाए.
पूछताछ आदि के पश्चात मामला दर्ज करते हुए दोनों पति-पत्नी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही पुलिस मामले की संपूर्ण जांच में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Motihari: जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड का आत्मसमर्पण, जिससे जा चुकी है अब तक 9 लोगों की जान

साहिबगंज कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस छावनी में तब्दील कोर्ट परिसर






