UP Crime: तकिये से घोंट दी सास की सांस, बहू और प्रेमी का काला सच आया सामने
उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. महिला की सास को अपनी बहू के एक दूसरे युवक के साथ लव स्टॉरी के काले खेल की जानकारी हो चुकी थी. जिसके बाद..

UP (Mathura): मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव भंकरपुर बसेला में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के शक में बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक गांव भंकरपुर बसेला निवासी अनवर खां ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे आमिर की पत्नी हिना के पड़ोस में रहने वाले युवक आदिल से अवैध संबंध थे. परिवार द्वारा कई बार समझाने के बावजूद दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा.
आरोप है कि 3 मार्च की रात करीब 1 बजे आदिल घर पहुंचा, तभी अनवर खां की पत्नी अनवरी बेगम ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. इसी बात से गुस्साए हिना और आदिल ने मिलकर तकिये से दम घोंटकर अनवरी बेगम की हत्या कर दी.
घटना के बाद हिना ने परिवार को बताया कि अनवरी बेगम को साइलेंट अटैक आया है. इस पर परिजनों ने बिना शक किए शव को दफना दिया. बाद में परिवार को संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई.
जिलाधिकारी के आदेश पर 10 मार्च को कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें दम घुटने से मौत और गर्दन की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई. इसके बाद थाना राया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आरोपी हिना और उसके प्रेमी आदिल को गिरफ्तार कर लिया.
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज रही है.
रिपोर्ट: श्याम चतुर्वेदी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Motihari में जहरीली शराब कांड के बीच चलती ट्रेन में “शराब की बारिश” से खुला तस्करी का खेल

Motihari में जहरीली शराब का कहर जारी, अब तक सात लोगों की जा चुकी है जान






