गोड्डा में 4 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार से झारखंड में करने आ रहे थे सप्लाई
बिहार से झारखंड तक नशे का खेल... लेकिन इस बार तस्करों की चाल पुलिस की चौकसी के आगे फेल हो गई। गोड्डा के महागामा में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया गया है। दोनों आरोपी बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से ग्राम दिग्घी के रास्ते एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक महागामा क्षेत्र में गांजे की खेप पहुंचाने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) वरुण रजक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने महागामा क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बिहार से झारखंड में गांजे की सप्लाई करने आए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप किसे दी जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जब्त गांजे और इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
हजारीबाग में NTPC गेट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क हादसे में जयपाली महतो की मौत के बाद चक्का जाम
'माचिस नहीं दी तो चला दी गोली!', सतबरवा के रजडेरवा में बाइक सवार अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, 2 मजदूर जख्मी







