रांची में सहजानंद चौक के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
शहर में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने एक बार फिर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Ranchi: शहर में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने एक बार फिर कार्रवाई शुरू कर दी है। सहजानंद चौक स्थित महालक्ष्मी प्लाजा के पास निगम की टीम ने अभियान चलाकर सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाया।
कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने सड़क के हिस्से में लगी दुकानों और अस्थायी कब्जों को हटाया। निगम की इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए मौके पर हलचल का माहौल बना रहा।
दुकानदारों को दोबारा दुकान नहीं लगाने की चेतावनी
नगर निगम ने कार्रवाई के बाद दुकानदारों को साफ कहा कि इस जगह पर दोबारा दुकान लगाकर सड़क पर अतिक्रमण न करें। निगम अधिकारियों के मुताबिक, पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाया गया है, लेकिन कुछ समय बाद उसी जगह फिर दुकानें लग जाती हैं।
ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर निगम ने दिखाई सख्ती
निगम का कहना है कि सड़क किनारे अवैध तरीके से दुकानें लगने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और कई जगह जाम की स्थिति बन जाती है। इसी को देखते हुए शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









