गुमला में चार दिन से लापता था युवक, घर से 200 मीटर दूर खंडहर में मिला सड़ा-गला शव
गुमला बसिया थाना क्षेत्र के लोंगा गांव में चार दिनों से लापता एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


Gumla: गुमला बसिया थाना क्षेत्र के लोंगा गांव में चार दिनों से लापता एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 35 वर्षीय कृष्णा सिंह बुधवार रात से घर से गायब था। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। शनिवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर एक पुराने खंडहरनुमा मकान से उसका शव बरामद हुआ।
खंडहर से आई तेज बदबू, अंदर जाकर देखा तो उड़ गए होश
शनिवार सुबह ग्रामीणों को खंडहर के आसपास तेज दुर्गंध महसूस हुई। शक होने पर कुछ लोग अंदर गए तो वहां सड़ा-गला शव पड़ा मिला। इसके बाद गांव में खबर फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
कृष्णा सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। उसके अचानक गायब होने के बाद परिजन आसपास के इलाकों और गांव में लगातार खोजबीन कर रहे थे।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही बसिया थाना प्रभारी कृष्णा कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सुबह घर से निकली युवती लापता, हजारीबाग के युवक पर भगाने का आरोप

स्कूली वैन से पड़ोस तक..., रांची में 3 आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर भेजा जेल







