'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत', गिरिडीह के एक्सलेंस स्कूल में छात्राओं ने दौड़ से कबड्डी तक दिखाया दम
गिरिडीह के सर जेसी बॉस सीएम एक्सलेंस स्कूल में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ कार्यक्रम के तीसरे दिन छात्राओं ने 100-200 मीटर दौड़, कबड्डी, शतरंज, हॉकी और अन्य खेलों में हिस्सा लिया।

Giridih: सर जेसी बॉस सीएम एक्सलेंस स्कूल में चल रहे ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ कार्यक्रम के तीसरे दिन शनिवार को छात्राओं के बीच कई खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। अलग-अलग मुकाबलों में छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा दिखाई।
मेजर ध्यानचंद को किया गया याद
कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। स्कूल के प्रिंसिपल मुन्ना कुशवाहा ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शिक्षकों और छात्राओं ने भी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
दौड़ से लेकर कबड्डी और शतरंज तक मुकाबले
खेल प्रतियोगिताओं में छात्राओं के लिए 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसके अलावा कबड्डी, शतरंज और टेबल टेनिस में भी छात्राओं ने हिस्सा लिया।
हॉकी और बैडमिंटन के मुकाबलों के साथ स्पून रेस और वॉलीबॉल भी कराया गया। अलग-अलग खेलों में छात्राओं का उत्साह देखते ही बना।
आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका
‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्थ सारथी, राकेश कुमार, इंद्रदेव साहू, अख्तर अंसारी, सुषमा कुमारी और सपना कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा : खेल दिवस की खुशियां मातम में बदलीं, वज्रपात की चपेट में 14 वर्षीय छात्र की मौत

सालों का इंतजार खत्म!, रांची नगर निगम क्षेत्र के पारा शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा, मेयर की बैठक में हुआ फैसला







