चतरा : खेल दिवस की खुशियां मातम में बदलीं, वज्रपात की चपेट में 14 वर्षीय छात्र की मौत
चतरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढारा में राष्ट्रीय खेल दिवस के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र अनीश उरांव की मौत हो गई।

Chatra: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर चतरा में एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। स्कूल परिसर में खेल दिवस का कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र अनीश उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अनीश उरांव मूल रूप से रांची के बूटी मोड़, खेलगांव इलाके का रहने वाला था। वह चतरा में अपने नाना बंधन उरांव और नानी मंजू तिग्गा के साथ रहता था और उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढारा में 7वीं कक्षा में पढ़ता था।
खेल दिवस के बीच अचानक बिगड़ा मौसम
गुरुवार को स्कूल कैंपस में राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया। इसी बीच हुए वज्रपात की चपेट में अनीश आ गया और गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
हादसे के बाद उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
नानी ने स्कूल प्रबंधन पर उठाए सवाल
अनीश की नानी मंजू तिग्गा ने स्कूल प्रबंधन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि हादसे के वक्त स्कूल में शिक्षक मौजूद नहीं थे और वहां सिर्फ रसोइया थी।
नानी के मुताबिक, बिजली गिरने के बाद बच्चे घबरा गए और मौके पर रोने-बिलखने लगे। उनका कहना है कि अगर उस समय शिक्षक मौजूद होते और बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद स्थिति अलग हो सकती थी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धनबाद जमीन विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निचली अदालत का आदेश रद्द, स्टे अर्जी पर दोबारा सुनवाई के निर्देश!

अगले 48 घंटे बेहद अहम!, झारखंड से गुजरेगा साइक्लोनिक सिस्टम, इन जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार







