सुबह घर से निकली युवती लापता, हजारीबाग के युवक पर भगाने का आरोप
रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से 23 वर्षीय युवती लापता हो गई। भाई ने हजारीबाग के पदमा निवासी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी है।

Ranchi/Hazaribagh: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से 23 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए हजारीबाग के पदमा निवासी मनीष कुमार पर उसे बहला-फुसलाकर और झांसा देकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
काम से निकली थी घर, फिर नहीं मिली कोई खबर
परिवार की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, युवती 24 अगस्त की सुबह करीब सात बजे किसी काम से घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद जब युवती का कोई पता नहीं चला तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।
युवक पर लगाया गया है आरोप
युवती के भाई का आरोप है कि मनीष कुमार उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत में बताया गया है कि मनीष मूल रूप से हजारीबाग के पदमा का रहने वाला है और तुपुदाना ओपी क्षेत्र में रहता था।
भाई ने पुलिस से अपनी बहन को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

227 सामूहिक विवाह, 74 तीर्थ जत्थे और 107 करोड़ की सड़क!, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के कार्यों पर बोले BJP अध्यक्ष विवेकानंद सिंह

मंईयां सम्मान योजना बंद कराने की साजिश!, दुमका में बोले सांसद नलिन सोरेन, 7 तारीख से प्रखंडों में महाधरना







