आपका मोबाइल फिर से आपका..., गिरिडीह पुलिस ने 112 लोगों को लौटाए चोरी और गुम हुए फोन
गिरिडीह पुलिस ने तकनीकी जांच की मदद से बरामद 112 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे। एसपी डॉ. विमल कुमार ने न्यू पुलिस लाइन में फोन लौटाए।

Giridih: कभी चोरी हुए तो कभी कहीं गिरकर गुम हो गए... ऐसे मोबाइल फोन का इंतजार कर रहे 112 लोगों के लिए शनिवार का दिन खास रहा। गिरिडीह पुलिस ने तकनीकी जांच की मदद से बरामद किए गए 112 मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए।
न्यू पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी डॉ. विमल कुमार ने लोगों को उनके मोबाइल सौंपे। फोन वापस मिलते ही कई लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
किसी को लंबे इंतजार के बाद मिला फोन
बरामद किए गए मोबाइल में कई ऐसे भी थे, जिन्हें उनके मालिक काफी समय से तलाश रहे थे। कुछ लोगों ने तो मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद भी छोड़ दी थी। ऐसे में पुलिस की मदद से फोन सुरक्षित वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई।
टेक्निकल जांच से पुलिस तक पहुंचा मोबाइल
पुलिस के मुताबिक, गुम और चोरी हुए मोबाइल की जानकारी के आधार पर तकनीकी डेटा की मदद से उनकी तलाश की गई। इसी प्रक्रिया के जरिए अलग-अलग जगहों से मोबाइल बरामद किए गए और सत्यापन के बाद उन्हें संबंधित लोगों को सौंप दिया गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धनबाद जमीन विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निचली अदालत का आदेश रद्द, स्टे अर्जी पर दोबारा सुनवाई के निर्देश!

अगले 48 घंटे बेहद अहम!, झारखंड से गुजरेगा साइक्लोनिक सिस्टम, इन जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार







