227 सामूहिक विवाह, 74 तीर्थ जत्थे और 107 करोड़ की सड़क!, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के कार्यों पर बोले BJP अध्यक्ष विवेकानंद सिंह
हजारीबाग में भाजपा ने सांसद मनीष जायसवाल के दो साल के कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया। 227 सामूहिक विवाह, 74 तीर्थ जत्थे, 24 हजार खिलाड़ी और 107 करोड़ की सड़क परियोजना प्रमुख उपलब्धियां रहीं।

Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास और सेवा कार्यों का लेखा-जोखा भारतीय जनता पार्टी ने जनता के समक्ष रखा। हजारीबाग स्थित फ्लोरिस्टा रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप चौतरफा विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने न केवल बुनियादी ढांचे का विस्तार किया, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनकर सेवा की एक अनूठी परंपरा भी स्थापित की है।
227 गरीब कन्याओं का विवाह, 74 तीर्थ दर्शन जत्थे और 24,000 खिलाड़ियों को मंच
जिलाध्यक्ष ने बताया कि सांसद के प्रयासों से 2024, 2025 और 2026 में अब तक कुल 227 जरूरतमंद और असहाय परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया और उन्हें जीविकोपार्जन के साधन भी दिए गए। इसके अतिरिक्त 'सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान' के तहत गरीब सनातनियों को अयोध्या, काशी, प्रयागराज और विंध्याचल के दर्शन कराए जा रहे हैं, जिसका अब तक 74वां जत्था रवाना हो चुका है। वहीं, 'सांसद खेल महोत्सव' के जरिए ग्रामीण और शहरी इलाकों के 24,000 से अधिक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान किया गया।
107 करोड़ से फोरलेन सड़क, रेलवे का कायाकल्प और घाटियों का चौड़ीकरण
विवेकानंद सिंह ने बुनियादी ढांचे के विकास का विवरण देते हुए बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के माध्यम से भारत माता चौक से सिंदूर बाईपास तक करीब 107 करोड़ रुपये की लागत से 10 किमी सड़क का पुनर्निर्माण व चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसके साथ ही चुटुपालू, चरही और दनुवां-भानुवां जैसी खतरनाक घाटियों के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चौड़ीकरण भी जारी है। हजारीबाग और रामगढ़ में 67 किमी लंबी सड़कों और उच्च स्तरीय आरसीसी पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बड़कागांव, सदर, केरेडारी, विष्णुगढ़ और चौपारण में 94 किमी लंबी 8 सड़कें पूरी हो चुकी हैं। रेलवे के क्षेत्र में बरकाकाना जंक्शन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास, हजारीबाग टाउन स्टेशन पर कोच मेंटेनेंस, नई ट्रेनें और 133 किमी लंबी कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना दोहरीकरण परियोजना सांसद की सक्रिय पहल का नतीजा है।
स्वास्थ्य, शिक्षा और सांसद निधि से जनहित के काम
प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि सांसद निधि से क्षेत्र में सड़क, नाली और पीसीसी पथ निर्माण के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दिलाई गई है, जिनका कार्य बरसात के बाद रफ्तार पकड़ेगा। वहीं, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 84 जरूरतमंद मरीजों को 1 करोड़ 89 लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत कराई गई है। इसके अलावा 25 विद्यालयों में आधुनिक स्मार्ट कक्षाएं, विभिन्न प्रखंडों में सैकड़ों सौर व सामान्य स्ट्रीट लाइटें और सीएसआर मद से करोड़ों के पेयजल, पर्यावरण, स्वास्थ्य और कौशल विकास के काम कराए जा रहे हैं।
'अपनी कमियों को छिपाने के लिए अनर्गल बयान दे रहे जेपी पटेल'
कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल द्वारा सांसद के कार्यों पर उठाए गए सवालों पर कड़ा पलटवार करते हुए विवेकानंद सिंह ने कहा कि यह केवल घिसी-पिटी और आधारहीन राजनीति है। उन्होंने कहा कि जेपी पटेल अपनी लगातार घटती राजनीतिक साख और जनाधार से पूरी तरह घबरा चुके हैं। अपनी विफलताओं और कमजोरियों को छिपाने के लिए वे मीडिया में बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं, जिसका सच्चाई से कोई सरोकार नहीं है। जनता सांसद मनीष जायसवाल के धरातल पर दिख रहे कार्यों को भली-भांति देख और सराह रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धनबाद जमीन विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निचली अदालत का आदेश रद्द, स्टे अर्जी पर दोबारा सुनवाई के निर्देश!

अगले 48 घंटे बेहद अहम!, झारखंड से गुजरेगा साइक्लोनिक सिस्टम, इन जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार







