रांची-टाटा रोड पर एक्सीडेंट, दो लोगों की मौत
रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर नामकुम रामपुर के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।


Ranchi: रांची: रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर नामकुम रामपुर के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर के बाद हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा।
टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि ट्रक और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गुमला में चार दिन से लापता था युवक, घर से 200 मीटर दूर खंडहर में मिला सड़ा-गला शव

रांची में सहजानंद चौक के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान







