2. जूनियर इंजीनियर की मौत के बाद नौकरी को लेकर विवाद, BGH पहुंची JLKM और दी आंदोलन की चेतावनी
बोकारो स्टील प्लांट के SMS-2 CCS विभाग में जूनियर इंजीनियर डोमन महतो की बोकारो जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद मामला गरमा गया है।


Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट के SMS-2 CCS विभाग में जूनियर इंजीनियर डोमन महतो की बोकारो जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद मामला गरमा गया है। मौत के बाद परिवार ने BSL प्रबंधन से आश्रित सदस्य को नौकरी देने की मांग की, लेकिन प्रबंधन की ओर से सहमति नहीं मिलने पर बीजीएच परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।
परिजनों के साथ JLKM के नेता भी अस्पताल पहुंचे और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इलाज के दौरान हुई इंजीनियर की मौत
सेक्टर-5C निवासी डोमन महतो BSL के SMS-2 CCS विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वह लंबे समय से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहे थे और नियमित दवाएं लेते थे। इसी बीच उन्हें पेट में संक्रमण की परेशानी हुई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिवार ने उठाए कई सवाल
डोमन महतो की मौत के बाद परिवार ने आश्रित को नौकरी देने की मांग रखी। परिजनों का आरोप है कि उनकी मानसिक बीमारी से जुड़ी जानकारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। इसके अलावा बोर्ड की बैठक में परिवार के किसी सदस्य को शामिल नहीं किए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं।
हालांकि, इन आरोपों और परिवार की मांग पर BSL प्रबंधन की ओर से आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
JLKM ने दी आंदोलन की चेतावनी
मामले की जानकारी मिलने के बाद JLKM के नेता भी BGH पहुंचे। उन्होंने परिजनों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि अगर आश्रित परिवार के सदस्य को नियोजन नहीं दिया गया तो अस्पताल परिसर में आंदोलन किया जाएगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









